HSSC New Chairman : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) को नया चेयरमैन मिल गया है। शासन ने असिस्टेंट एडवोकेट जनरल को चेयरमैन नियुक्त किया है। लोकसभा चुनाव के दौरान ही उनके नाम की घोषणा की गई थी,

लेकिन आचार संहिता के चलते उन्हें शपथ नहीं दिलाई जा सकी थी। अब आज CM सैनी ने उन्हें शपथ दिलाई है। आयोग को चेयरमैन मिलने के बाद अब रुकी हुई भर्तियों में तेजी आने की संभावना है। ग्रुप C का रिजल्ट भी जल्द जारी होने की उम्मीद है।

बता दें कि हिम्मत सिंह से पहले भोपाल सिंह खदरी हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के चेयरमैन थे। भोपाल सिंह खदरी ने 15 मार्च 2024 को इस्तीफा दे दिया था। भोपाल सिंह पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के विश्वासपात्रों में एक माने जाते हैं।

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के नए चेयरमैन हिम्मत सिंह कैथल जिले के रहने वाले हैं। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से BA-LLB और LLM करने के बाद वह पिछले 16 साल से वकील के तौर पर प्रैक्टिस कर रहे हैं। HSSC चेयरमैन के पद पर नियुक्ति से पहले वह एडिशनल एडवोकेट जनरल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।