Haryana Lok Sabha Election 2024 : हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर कल वोटिंग होनी हैं। इसी के साथ करनाल विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी कल ही होगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
लोकसभा की 10 सीटों पर कुल 223 व उपचुनाव के लिए 9 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रदेश में 20 हजार 31 स्थाई तथा 219 अस्थाई मतदान केंद्र बनाए गए है। इनमें 5470 शहरी क्षेत्रों में और 14342 ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
हरियाणा के ये प्रत्याशी जहां से लड़ रहे चुनाव, वहां नहीं डाल पाएंगे वोट
वहीं हरियाणा में कई प्रत्याशी ऐसे है जो जिस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, वहां खुद वोट नहीं डाल पाएंगे। इनमें कुरुक्षेत्र से चुनाव लड़ रहे नवीन जिंदल हिसार में, सुशील गुप्ता नई दिल्ली में वोट डालेंगे।
इसके अलावा गुरुग्राम से चुनाव लड़ रहे राज बब्बर यूपी की आगरा सीट पर, करनाल से चुनाव लड़ रहे दिव्यांशु, सोनीपत में, अंबाला से चुनाव लड़ रहे बंतो कटारिया, पंचकूला सीट पर वोट कर डालेंगे।
पुरे छठे चरण में 11.3 करोड़ से अधिक मतदाताओं…
बता दें पुरे छठे चरण में 11.3 करोड़ से अधिक मतदाताओं को मतदान करना है। इस चरण में 11.4 लाख मतदान कर्मियों को 1.14 लाख मतदान केंद्र पर तैनात किया गया जाएगा। छठे चरण में 5.84 करोड़ पुरुष और 5.29 करोड़ महिला मतदाता है,
जबकि तीसरे जेंडर के मतदाताओं की संख्या 5120 है। इसके अलावा 85 साल से अधिक उम्र के 8.93 लाख, 100 साल से अधिक उम्र के 23659 और 9.58 लाख दिव्यांग मतदाता है।
ऐसे मतदाताओं को घर से मतदान करने की सुविधा प्रदान की गयी है.छठे चरण में 11.3 करोड़ से अधिक मतदाताओं को मतदान करना है इस चरण में 11.4 लाख मतदान कर्मियों को 1.14 लाख मतदान केंद्र पर तैनात किया गया जाएगा।
छठे चरण में 5.84 करोड़ पुरुष और 5.29 करोड़ महिला मतदाता है, जबकि तीसरे जेंडर के मतदाताओं की संख्या 5120 है. इसके अलावा 85 साल से अधिक उम्र के 8.93 लाख, 100 साल से अधिक उम्र के 23659 और 9.58 लाख दिव्यांग मतदाता है।