Yellow Alert: हरियाणा में मानसून एक बार अलर्ट हो गया है। मौसम विभाग ने 7 दिन तक बारिश की संभावना जताई है। 2 सितंबर के बाद मानसून को लेकर अलर्ट जारी हो गया है. मौसम विभाग ने प्रदेश के 8 जिलो में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

अब तक प्रदेश में  177.9 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है, जबकि सामान्य बारिश 140.8 एमएम होती है, यानी सामान्य से 26% ज्यादा बारिश हुई है। मानसून सीजन में 1 जून से 29 अगस्त तक 295.1 एमएम बारिश हुई है, सामान्य बारिश 344.6 से 14 फीसदी कम है ।

मौसम विभाग ने 2 सितंबर को प्रदेश के 8 जिलों में भारी बरसात होने का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें यमुनानगर, करनाल, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत जिले शामिल हैं।

हरियाणा में 8 जिले ऐसे भी रहे है, जहां 24 घंटे में झमाझम बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश भिवानी में में हुई, यहां 14.0 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा महेंद्रगढ़ में 9.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

कुरुक्षेत्र में 8.0, चरखी दादरी में 6.5 एमएम, बारिश हुई। इन जिलों के अलावा में 6.0 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। पानीपत, रोहतक, कैथल में भी मौसम में बदलाव देखने को मिला, यहां भी कुछ एक स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी देखी गई।