Haryana Weather : हरियाणा में आज से मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होन से 16 अप्रैल तक मौसम ज्यादा खराब रहने की संभावना है। कई जिलों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है।

इन जिलों में अलर्ट जारी

इस दौरान हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं पंचकूला, अंबाला, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, भिवानी, चरखीदादरी में यलो अलर्ट जारी किया है।

किसानों के लिए अलर्ट

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय खेतों में गेहूं की फसल सूखी खड़ी हुई है। हरियाणा में संभावना है कि 20 अप्रैल के बाद गेहूं की कटाई में तेजी आएगी।

इसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से किसानों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। कहा गया है कि जहां तक संभव हो वहां तक सूखी हुई फसलों की कटाई कर सुरक्षित कर लें।

13 अप्रैल से 16 अप्रैल के बीच राजस्थान पंजाब हरियाणा दिल्ली मध्यप्रदेश सहित उतरी भारत में तेज आंधी बारिश व ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है। कुछ स्थानों पर तों जबरदस्त ओलावृष्टि व तुफानी बारिश की संभावना है।