Haryana Weather Today: हरियाणा-पंजाब, दिल्ली सहित कई राज्यों में रविवार को बूंदाबादी हुई। इस बारिश के बाद रबी की फसलों को फायदा हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले दिनों में कुछ राज्यों में बारिश की संभावना हैं। वहीं हिमाचल सहित पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई।

कल से हरियाणा का मौसम

मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा में अब पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 6 फरवरी से कम होगा। जिसके बाद मौसम शुष्क रहेगा और शीत लहर चलेगी, सुबह हल्की धुंध छाई रहेगी।

इससे पहले पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से शनिवार रात को हिसार में वर्षा हुई। वर्षा के बाद रविवार सुबह धूप निकली। अन्य जिलों में भी दिनभर बादलों की वजह से धूप आती-जाती रही।

मौसम खुश्क होने की संभावना

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार छह फरवरी को दोपहर बाद पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने से मौसम खुश्क होने की संभावना बन रही है। 9 फरवरी तक मौसम खुश्क तथा इस दौरान हल्की गति से शीत हवाएं चलने की संभावना है।

बारिश का रबी फसलों पर अच्छा असर पड़ेगा, क्योंकि इस समय फसलों को सिंचाई की जरूरत होती है। गेहूं, सरसों, आलू, व टमाटर सहित तमाम फसलों को अभी पानी की सख्त जरूरत थी।