Haryana Weather : हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। प्रदेश में शुक्रवार के दिन तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। कई जिलों हुई बर्फबारी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं मौसम विभाग ने आज भी राज्य में आंधी के साथ बारिश की संभावना बताई है। ऐसे में विभाग द्वारा 22 जिलों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 12 घंटे से राज्य के 5 जिलों में हालात खराब चल रहे हैं। इनमें रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, सोनीपत व फरीदाबाद शामिल हैं।

वहीं इनके अलावा पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, अंबाला में भी हालात खराब रहेंगे। वहीं, खेतों में खड़ी सूखी फसलों के नुकसान को लेकर किसानों की चिंताएं बढ़ दी हैं।

प्रदेश में ओलावृष्टि के साथ हो रही बारिश ने किसानों की चिंताएं बढ़ दी हैं। बता दें कि 2 और 3 मार्च को हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की गेहूं और सरसों की फसलों को काफी नुकसान हुआ था।

सरकार के विशेष गिरदावरी के निर्देश के बाद अब तक 11.23 लाख एकड़ फसल खराब होने की सूचना आ चुकी है। इसके बाद अब फिर मौसम खराब हो गया है, जबकि किसानों की फसल खेतों में ही पड़ी है, बारिश और ओलावृष्टि होने से इस बार किसानों को ज्यादा नुकसान होने की आशंका है।