Success Story: UPSC की परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। इसकी परीक्षा तीन चरण में होती है प्रारंभिक, मेंस और फिर इंटरव्यू। हर साल लाखों बच्चे UPSC की तैयारी करके परीक्षा का हिस्सा बनते हैं। लेकिन इनमे से कुछ ही सफल हो पाते है। आइये आज हम आपको हरियाणा की एक ऐसी IAS अफसर की सफलता की कहानी बताने जा रहे है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे इसे कहते है ब्यूटी विद ब्रेन।

हम बात कर रहे हैं बात कर रहे हैं 2018 बैच की आईपीएस पूजा यादव की। पूजा यादव मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली है। हमारे देश में कई ऐसी आईएएस और आईपीएस महिलाएं हैं जो देखने में बहुत सुंदर है और जिन्होंने अपने संघर्ष के बल पर देश की सबसे बड़े ओहदे की नौकरी प्राप्त कर सफल महिला कहला रही हैं। यह देखने में इतनी सुंदर की बॉलीवुड की हीरोइन उनके सामने फीकी लगने लगती है।

Success Story

हम बात कर रहे हैं 2018 बैच की हरियाणा की आईपीएस पूजा यादव की। इनका जन्म 20 सितंबर 1988 को हुआ। यह देखने में बहुत ही खूबसूरत है। इनके सामने बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी खूबसूरत हीरोइन भी फेल हैं ऐसा कहा जा सकता है। इनका विवाह 18 फरवरी 2021 को विकल्प भारद्वाज से हुई है।

पूजा यादव एमटेक (Pooja Yadav) की डिग्री प्राप्त कर चुकी हैं। बताया जाता है कि पूजा को एमटेक की डिग्री प्राप्त करने के बाद कनाडा और जर्मनी में कई जॉब मिले। लेकिन इन्होंने विदेश जाने के बजाए अपने ही देश की सेवा करने का मन बनाया।

Success Story

जीवन में किया संघर्ष

आईपीएस पूजा यादव को इस मुकाम तक पहुंचने में कई तरह संघर्ष का सामना करना पड़ा है। बताया जाता है कि एक समय ऐसा भी आया जब पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए पूजा को रिसेप्शनिस्ट का जाब करना पड़ा। साथ ही वह बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाया करती थी। लेकिन उनका संघर्ष रंग लाया और वह आईपीएस अफसर बन गई।

दूसरी बार में मिली सफलता

UPSC की परीक्षा पास करना कोई बच्चों का खेल नहीं है। पूजा यादव को भी यूपीएससी की परीक्षा पास करने के लिए दो बार परीक्षा देनी पड़ी। इसके बाद वह आईपीएस अफसर बन पाई। दो बार किए गए प्रयास में उन्होंने काफी कुछ सीखा।

डेढ़ करोड़ की शराब जप्त की

आपको बता दें कि पूजा यादव थराद मे कार्रवाई करते हुए डेढ़ करोड़ की शराब जप्त की थी। जिसके बाद पूजा यादव का चर्चा चारों ओर फैल गया। इतनी बड़ी कार्यवाही कर उन्होंने आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा कर दम लिया।