Haryana News : हरियाणा BJP संगठन की दूसरी लिस्ट जारी कर दी गई है। बता दें कि पार्टी ने छह मोर्चों के अध्यक्ष नियुक्त कर दिए हैं। सीएम के पूर्व ओसएडी जवाहर यादव की संगठन में एंट्री हो गई है। इनको मुख्य वक्ता बनाया गया है।

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने सभी नियुक्तियां की हैं। आई टी प्रमुख आदित्य चावल को नियुक्त किया गया है। वहीं आई टी सह-प्रमुख रोहित सैनी को तैनात किया गया है।

किसान मोर्चा अध्यक्ष सुखविंदर मांढी, युवा मोर्चा का अध्यक्ष पंचकूला के योगेंद्र शर्मा को बनाया गया है। एससी मोर्चा के अध्यक्ष पद पर गुरुग्राम विधायक सत्यप्रकाश जरावता को नियुक्त किया गया है।

वहीं महिला मोर्चा की कमान गुरुग्राम की ऊषा प्रियदर्शी और ओबीसी मोर्चा की कमान कर्णदेव कंबोज को दी गई है। अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष नूंह के जान मोहम्मद को बनाया गया है।