Haryana News : हरियाणा के सिरसा से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक पुलिस रिटायर्ड ASI ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक सिरसा शहर की राम कॉलोनी में रहता था और साल 2015 में CID फतेहाबाद में तैनात था।

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। बता दें कि मृतक की पहचान सुभाष चंद नाम से हुई है। सुभाष काफी समय तक सिरसा CID और फिर फतेहाबाद में तैनात रहा।

मृतक साल 2015 में रिटार्य हआ था। वहीं रविवार सुबह सुभाष ने अपनी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर घरवाले उसके कमरे में गए तो उसे मृत पाया। सुभाष की मौत के बाद से परिवार में मातम का माहौल है।

मृतक मानसिक रूप से था परेशान

जानकारी मिलने पर जब खैरपुर चौकी इंचार्ज रण सिंह और सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची तो मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई। शुरुआती जांच में पता चला कि सुभाष काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था। जिस वजह से अधिक तनाव में आकर उसने आत्महत्या कर ली।

हालांकि सुभाष किस बात से परेशान था, पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।