Haryana News : हरियाणा के सोनीपत जिले एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के कारागार में एक नाबालिग से दुष्कर्म करने के दोषी ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। फंदे पर लटका देख मामले की सोचा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में रखवा दिया।
अस्पताल में न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। युवक के पास से सुसाइड नोट भी मिला बताया जा रहा है। वीरवार सुबह करीब सवा सात बजे जिला कारागार में बंद नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी गांव शेखपुरा निवासी अनूप उर्फ उत्तम ने बाथरूम में फंदा लगा लिया।
जब अन्य बंदी बाथरूम में पहुंचे तो खिड़की में परना के सहारे फंदा पर लटका पाया। जिस पर उन्होंने कारागार प्रशासन को सूचित किया। कारागार प्रशासन ने सिटी थाना की कोर्ट कॉम्पलेक्स चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी।
मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सभी औपचारिकता पूरी कर शव को नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। जहां शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि युवक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने खुद को निर्दोष बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानें मामला
बता दें कि अनूप दुष्कर्म के मामले में जिला कारागार में बंद था। उसके खिलाफ 12 दिसंबर, 2022 को एक महिला ने शिकायत दी थी कि आरोपी ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। जिसमें अनूप को 8 जनवरी, 2023 को मुरथल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी का मामला कोर्ट में सुनवाई को लाया था।
मृतक के ताऊ के बेटे अमित ने बताया कि अदालत ने 1 अप्रैल को उसके भाई को दोषी करार दिया था। उसे पहले 2 अप्रैल को सजा सुनाई जानी थी। 2 अप्रैल को उसे सजा सुनाने के लिए 4 अप्रैल की तारीख दी गई थी।
जानकारी के मुताबिक कारागार में बंदी ने बाथरूम के अंदर खिड़की पर फंदा लगा लिया है। शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।