BJP Manifesto Release 2024: लोकसभा चुनाव 2024 बीजेपी ने आज अपना के लिए आज अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। बता दें कि BJP ने अपने घोषणापत्र को ‘मोदी की गारंटी’ नाम दिया है।

वहीं इस दौरान हरियाणा के झज्जर जिले के पाना-केशो गांव, सिलानी के रहने वाले किसान रामवीर चाहर को पीएम मोदी ने घोषणापत्र की पहली कॉपी सौंपी।

बता दें कि गांव सिलानी बादली विधानसभा क्षेत्र का गांव है। इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव संकल्प पत्र तैयार करने वाली कमेटी के सदस्य भी है।

कृषि की कल्याणकारी योजनाओ से मिले लाभ

  • किसान सम्मान निधि से सालाना 6 हजार रूपए मिलते हैं।
  • फसल बीमा योजना के तहत गेहूं की फसल खराब होने पर 28000 रूपए का लाभ मिला।
  • सन् 2022 में पशुधन योजना के तहत मेरी भैस की आकस्मिक म्रत्यु होने पर 70000 रूपए का लाभ मिला।
  • किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने से आर्थिक तंगी दूर हुई।
  • फसल बेचने पर मेरे खाते में सीधे और तुरंत पैसे आने लगे।
  • पहले 6 – 7 महीने तक आढतीयो के चक्कर काटने पड़ते थे।