Lok Sabha Elections : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद उन्होंने BJP की सदस्यता ग्रहण कर ली।

सूत्रों के अनुसार जिंदल का कांग्रेस के नेताओं के साथ कई दिनों से अनबन चल रही थी। बता दें, उद्योगपति नवीन जिंदल कांग्रेस के टिकट पर कुरुक्षेत्र से लगातार दो बार सांसद रहे चुके हैं और वह पेशेवर खिलाड़ी भी रहे हैं।