Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में राज्यमंत्री सुभाष सुधा के काफिले में शामिल एस्कार्ट गाड़ी हादसे का शिकार हो गई, जिसमें एक हवलदार घायल हो गया जबकि अन्य सुरक्षाकर्मी बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार, राज्यमंत्री चंडीगढ़ से महेंद्रगढ़ जा रहे थे। नेशनल हाईवे 152D पर पिहोवा क्षेत्र के गांव सैंसा के पास पहुंचने पर एस्कार्ट गाड़ी का अचानक टायर फट गया, जिससे यह दुर्घटना हुई। गाड़ी में एस्कार्ट इंचार्ज वेदपाल के साथ चार जवानों की टीम थी।

हादसे के तुरंत बाद काफिला रुक गया और घायल हवलदार संजीव कुमार को पिहोवा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद राज्यमंत्री ने महेंद्रगढ़ जाने का अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया और वे सुरक्षाकर्मी को अस्पताल भेजे जाने तक वहीं रुके रहे।