Haryana News : हरियाणा के सोनीपत से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां कलयुगी मां ने अपने आशिक के साथ मिलकर अपने दो बेटों को मौत के घाट उतार दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक रूबी नाम की महिला ने अपने आशिक नितिन के साथ अपने 10 साल के बेटे वंश और 7 साल के बेटे यश की हत्या कर दी। महिला रूबी ने कल दोनों बेटो के अपहरण का संवाग रचा था। इस मामले का खुलासा सोनीपत एंटी गैंगस्टर यूनिट क्राइम ब्रांच सेक्टर-7 की टीम ने किया।

Haryana News

सोनीपत एंटी गैंगस्टर यूनिट क्राइम ब्रांच की पूछताछ में महिला रूबी और उसके आशिक ने खुलासा किया। वंश और यश की बेरहमी से हत्या कर दोनों के शवों को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में गांव गोरीपुर के गन्ने के खेतों में फेंक दिया था।

पुलिस ने दोनों के शवों को रूबी और नितिन की निशान देही पर बरामद किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।