HBSE 10th Result 2024: हरियाणा में 10वीं के परिणाम के इंतजार में बैठे विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसमें हरियाणा बोर्ड की तरफ से नया अपडेट आया है। जरूरी खबर है। परिणाम को लेकर छात्रों का लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है।

इसी बीच हरियाणा बोर्ड की तरफ से 10वीं बोर्ड के नतीजे 15 मई तक जारी कर दिए जाएंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड अध्यक्ष के द्वारा रिजल्ट घोषित किये जाएंगे। जिसके बाद डायरेक्ट लिंक bseh.org.in पर एक्टिव हो जाएगा जहां से स्टूडेंट्स रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज परिणाम चेक कर सकेंगे।

पिछले वर्ष इस डेट में रिजल्ट हुए थे जारी

पिछले वर्ष 16 मई हरियाणा बोर्ड की ओर से 10वीं के नतीजे जारी किये गए थे। इस वर्ष बोर्ड पिछले वर्ष से जल्दी (10 मई) तक नतीजे जारी कर सकता है।

इस आसान तरीके से देख सकेंगे नतीजे

रिजल्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले BSEH की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाना है।
अब रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना है।
इसके बाद रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना है।
अब आप स्क्रीन से अपने नतीजे चेक एवं डाउनलोड कर सकते हैं।