Haryana Weather : हरियाणा में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में एक मार्च से बादल बरसने की संभावना हैं। वहीं कई जिलों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। इसके साथ ही प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। काफी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री को पार कर गया है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री के आसपास चल रहा है।

कई जिलों में यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार अभी 29 फरवरी तक मौसम खुश्क रहेगा। इसके बाद एक मार्च को प्रदेश के कई जिलों में यलो अलर्ट जारी कर वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है।

तेज रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

विभाग के अनुसार कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद हिसार जिले में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। सोमवार को हिसार में अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहा।

पंजाब में बूंदाबांदी के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 29 फरवरी को हिमालय रिजन में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके चलते एक मार्च को पंजाब में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना है।

सोमवार को राज्य के कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहे। इस दौरान तेज हवाएं भी चल रही थीं। इसके चलते अमृतसर में दिन का तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से चार डिग्री कम था। वहीं रात का तापमान भी यहां 6.0 डिग्री था। यह भी सामान्य से 1.6 डिग्री कम था। गुरदासपुर में दिन का तापमान 19 डिग्री रहा रहा।