Haryana Weather Update: हरियाणा के मौसम में बदलाव जारी है। आज अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर की स्पीड से धूल भरी हवा चलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में हीटवेव का यलो जारी है। 15 जून से 19 जून के दौरान फिर मौसम में बदलाव होगा। इस दौरान खुश्क व गर्म बना रहेगा। 20 जून के करीब मानसून की एंट्री होगी।

हिसार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिक का कहना है कि हरियाणा से मानसून अभी दूर है। हालांकि इस बार उसकी स्पीड काफी अच्छी है।

प्रदेश में मानसून 28 जून से जुलाई के पहले सप्ताह में कभी भी दस्तक दे सकता है। उससे पहले प्री-मानसून की बारिश होगी। उन्होंने संभावना जताई कि 20 जून के करीब मौसम में जबरदस्त बदलाव देखने को मिल सकता है।

अंबाला, हिसार का अधिकतम तापमान 45 डिग्री को पार कर चुका है। वहीं, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 14 जून को मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

इस दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बीच-बीच में आंशिक बादलवाई और धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। इससे तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है।

परंतु 15 से 19 जून के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने तथा बीच-बीच में हल्के बादल तथा धूल भरी हवाएं चलने की भी संभावना है। इसके बाद 20 जून से मौसम में फिर से बदलाव संभावित है।