Haryana Weather : हरियाणा में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। पहाड़ी क्षेत्र में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। राज्य के कुछ जिलों में धूप तो कुछ में ठंडी हवाएं चलने के कारण मैदानी इलाकों में सुबह-शाम ठंड महसूस की जा रही है। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार अभी हरियाणा के कुछ जिलों में अगले दिनों बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
वहीं दिन में अच्छी खासी धूप खिली रहती है। लेकिन ठंडी हवाओं के कारण धूप भी इसके सामने पस्त होती नजर आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार हिसार में बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है है तो वहीं पर न्यूनतम तापमान सात से तेरह डिग्री तक रहने की संभावना है।
छह से सात डिग्री तक गिर सकता हैं पारा
मौसम विभाग की रिपोर्ट एक अनुसार अंबाला में अगले सात दिन अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम पारा छह से सात डिग्री तक नीचे गिर सकता है।
वहीं करनाल जिले में आज थोड़े बादल रहने की संभावना है। यहां के न्यूनतम तापमान की बात करें तो पारा छह डिग्री तक गिर सकता है तो वहीं अधिकतम पारा 22 डिग्री तक जा सकता है। 12 से 14 फरवरी को बारिश पड़ने की संभावना है।