Haryana Weather Update: हरियाणा के सभी जिलों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। वहीं पंजाब में भी कई जगहों पर पारा गिरकर पांच डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया। दोनों राज्यों के कई हिस्सों में सुबह घने कोहरे की चादर आसमान में छाई रही। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में नारनौल तीन डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा।
मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक अंबाला में भी ठंड की स्थिति बनी रही और यहां न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं करनाल में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। हिसार में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.4, 3.5 और छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब में भी ठंड से राहत नहीं

पंजाब में भी ठंड की स्थिति से कोई राहत नहीं मिली। अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.2, 4.9 और 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 6.6 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 4.5 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में पांच डिग्री सेल्सियस और एसबीएस नगर में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शिमला में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री, जम्मू में 4 डिग्री और राजस्थान के चुरू में 7.2 डिग्री रहा. एक दिन पहले हिसार की सबसे ठंडी उपतहसील बालसमंद के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। वहां का न्यूनतम तापमान 3.6 दर्ज किया गया है। रविवार को राज्य के 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।

यहां छाया रहेगा घना कोहरा

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को 17 शहरों अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाडी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जिंद, भिवानी, चरखी में शीतलहर चली। छा सकता है घना कोहरा दादरी।