अंबाला, करनाल, हिसार और भिवानी में दृश्यता 50 मीटर से कम रिकॉर्ड हुई। न्यूनतम तापमान दो डिग्री से 5.4 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।
अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद और जींद में सोमवार को अत्यधिक घना कोहरा और कोल्ड डे दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे ठंड से राहत के कोई आसार नहीं है। उसके बाद रात का तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। करीब दो डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। इस समय रात का तापमान का सामान्य से तीन डिग्री तक कम दर्ज किए जा रहे हैं।
राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अंबाला में अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री, हिसार में अधिकतम तापमान 15.6 और न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री, करनाल में 12 व चार डिग्री, रोहतक में 16 और पांच डिग्री, भिवानी में 18.7 और 3.4 डिग्री,
झज्जर में 16.5 और 4.4 डिग्री, फतेहाबाद में 21.6 और 4.6 डिग्री और महेंद्रगढ़ में 22.5 और न्यूनतम तापमान दो डिग्री दर्ज किया गया।
घने कोहरे की सबसे लंबी अवधि
आईएमडी से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि इस बार कोहरे की काफी लंबी अवधि रही है। इससे पहले इतने दिन कोहरा नहीं पड़ा है। इसके साथ इस बार कोहरा काफी तीव्र है। उनका कहना है कि इस बार बारिश नहीं होने से कोहरे की काफी मोटी चादर देखी जा रही है।
हरियाणा समेत अन्य उत्तर-पश्चिम राज्यों में सर्दी के सीजन में बारिश नहीं हुई है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ों पर भी बर्फबारी नहीं हुई है। यह मौसम में बदलाव की बड़ी आहट है। हालांकि 16 जनवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। यह ऊंचे पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी दे सकता है।
मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे कोहरे में गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। दृश्यता कम होने से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। लोगों को सुबह जल्दी उठकर घर से निकलना चाहिए ताकि वे कोहरे के असर से बच सकें।