Haryana School Timings: हरियाणा में भीषण गर्मी के बीच शिक्षा विभाग ने अहम फैसला लिया है। विभाग ने राज्य के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव कर दिया है। अब कल 18 मई से 31 तक प्रदेश के सभी सिंगल शिफ्ट वाले स्कूल एक घंटे पहले सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगे।

पहले ये टाइमिंग सुबह 8 बजे से 1 बजे तक थी। इसके अलावा डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली शिफ्ट सुबह 7 से 11.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट 11.45 से शाम 4.15 तक चलेंगे।

17 से 21 मई तक चलेगी लू

हरियाणा में मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी में कहा गया है कि 17 से 21 मई तक लू चलेगी और गर्मी बढ़ेगी। आशंका है कि पारा 47 डिग्री को भी पार कर सकता है। प्रदेश में कुछ हिस्सों में पारा 41 से 43 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

आगामी पांच दिनों में उत्तर हरियाणा के जिलों में पारा 42 से 44 डिग्री और दक्षिण हरियाणा के जिलों में 45 से 46 डिग्री तक जा सकता है। मौसम विशेषज्ञ डा. मनमोहन सिंह का कहना है कि अब धीरे धीरे गर्मी का पीक आएगा। आगामी पांचों दिनों तक लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ेगा।

कहां कितना तापमान

अंबाला 41.6
हिसार 44.2
करनाल 40.2
नारनौल 44.6
भिवानी 42.2
सिरसा 46.2
बालसमंद 45.2
रोहतक 42.2
जींद 44.9
चरखीदादरी 44.2
फरीदाबाद 43.2
गुरुग्राम 42.9
झज्जर 43.7
मेवात 45.4
महेंद्रगढ़ 44.8
कुरुक्षेत्र 40.2
यमुनानगर 39.7
सोनीपत 42.3
रेवाड़ी 43.6
रोहतक 44.0
पानीपत 40.8
पंचकूला 40.3