Haryana IAS:  हरियाणा सरकार ने केंद्र से 10 आइएएस अधिकारियों की मांग की है। राज्य में इस साल 6 IAS अधिकारियों के रिटायर होने के बाद 21 आइएएस अधिकारियों की कमी होने वाली है। इस कमी को देखते हुए हरियाणा सरकार यह मांग की है।

ये अधिकारी होंगे रिटायर

जानकारी के मुताबिक हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल 1986 बैच के आइएएस हैं और वह इस साल 31 जुलाई को रिटायर होने जा रहे हैं। प्रदेश के वित्तायुक्त टीवीएसएन प्रसाद 1988 बैच के आइएएस हैं और वह इस साल 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होंगे।

वहीं 1990 बैच के आइएएस अंकुर गुप्ता 31 दिसंबर 2024 तथा केंद्र सरकार में अपनी सेवाएं दे रहे 1991 बैच के आइएएस श्रीकांत वलगद 31 मई 2024 को रिटायर होंगे।

इसी प्रकार वर्ष 2003 की आइएएस रेनु एस फूलिया 30 नवंबर 2024 को, वर्ष 2011 बैच के आइएएस नरेश कुमार 30 जून 2024 को रिटायर होने जा रहे हैं।

साल के अंत तक 21 IAS अधिकारियों की जरूरत

प्रदेश में इस साल के अंत तक 21 आइएएस अधिकारियों की जरूरत होगी। इसकी एवज में हरियाणा सरकार ने सीधी भर्ती के माध्यम से आने वाले 10 आइएएस अधिकारियों की मांग का प्रस्ताव तैयार करके केंद्र को भेजा है।

केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय द्वारा यह प्रस्ताव के आधार पर अपनी रिपोर्ट यूपीएससी को भेजी जाएगी। माना जा रहा है कि हरियाणा को इस साल आठ नए आइएएस अधिकारी मिल सकते हैं।