Haryana : हरियाणा के जींद से एक शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने, कपड़े बदलते समय उसकी न्यूड फोटो खींचने और धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला पुलिस थाना ने जीरो FIR दर्ज कर चंडीगढ़ पुलिस को भेजी है।

जानकारी के मुताबिक जींद के एक लड़के और लड़की के खिलाफ पाक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जींद शहर की एक कालोनी निवासी महिला ने बताया कि उसकी बेटी चंडीगढ़ में कोर्स करने के लिए गई हुई थी। इस दौरान उसके साथ जींद की एक अन्य लड़की भी कमरे में ही रहती थी।

पटियाला चौक क्षेत्र के रवि नामक लड़के ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया तो उसने बताया कि उसके पास उसकी न्यूड फोटो हैं। इन्हें देख वह हैरान रह गई और डर गई।

महिला का आरोप है कि उसकी बेटी के साथ रहने वाली लड़की ने चंडीगढ़ में कोर्स की पढ़ाई के दौरान कपड़े बदलते वक्त उसकी न्यूड फोटो खींच ली थी। इन फोटो को दिखाकर रवि ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जान से मारने की धमकी भी दी।

महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर रवि और दूसरी लड़की के खिलाफ छेड़छाड़, पाक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।