Lok Sabha Election 2024: हरियाणा में BJP ने सभी 10 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इस चुनाव में बीजेपी ने कुछ सीटों पर पिछले लोकसभा चुनाव 2019 के जीते हुए प्रत्याशियों को दोबारा मौका दिया है। वहीं, कुछ बड़े नेताओं के टिकटों को काटा गया है।

बता दें कि भाजपा की तऱफ से हिसार, सिरसा, अंबाला, सोनीपत, करनाल और कुरुक्षेत्र में नये चेहरे उतारे हैं जबकि 4 सीटों गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, भिवानी में पुराने ही सांसदों को टिकट दिया गया है।

यहां देखें सभी 10 उम्मीदवारों की लिस्ट

  • फरीदाबाद – केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर (रिपीट)
  • गुरुग्राम – केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत (रिपीट)
  • भिवानी-महेंद्रगढ़ – सांसद धर्मबीर सिंह (रिपीट)
  • सोनीपत – मोहन लाल बडौली (सांसद रमेश कौशिक का टिकट काटा)
  • रोहतक – सांसद डा. अरविंद शर्मा (रिपीट)
  • सिरसा – डा. अशोक तंवर (सांसद सुनीता दुग्गल का टिकट काटा)
  • कुरुक्षेत्र – नवीन जिंदल – (सांसद नायब सैनी मुख्यमंत्री बन चुके हैं)
  • करनाल – पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल – (सांसद संजय भाटिया का टिकट काटा)
  • अंबाला – बंतो कटारिया – (सांसद रतनलाल कटारिया के निधन के बाद पत्नी को टिकट दिया)
  • हिसार – रणजीत सिंह चौटाला – (सांसद बृजेंद्र सिंह भाजपा छोड़कर कांग्रेस में चले गए थे)