देश में NEET पेपर लीक मामले को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस बीच झारखंड के देवघर जिले से 5 शातिरों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार, हजारीबाग के एक सेंटर से सबसे पहले पेपर लीक हुआ था।

दरअसल, पटना में जो जली हुई प्रश्न पत्र की बुकलेट मिली है। उसके आधार पर पता चला है कि हजारीबाग के सेंटर से पेपर लीक हुआ था। पांचों गिरफ्तार शख्स से पूछताछ की जा रही है।

NEET पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया उर्फ लूटन की तलाश में अभी भी पुलिस जुटी हुई है. संजीव मुखिया का बेटा शिव कुमार पहले से ही BPSC पेपर लीक मामले में बंद में है. NEET पेपर लीक मामले में अब तक बिहार में 13 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

पुलिस को शक है कि संजीव मुखिया के तार NEET परीक्षा लीक मामले से भी जुड़े हुए हैं। क्योंकि वो NEET परीक्षा के बाद से फरार है। बीते 20 सालों में अनेक परीक्षाओं को लीक कराने में उसका नाम सामने आ चुका है। वो पहले जेल भी जा चुका है।