हरियाणा के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व CM Bhupendra Hooda ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा- जनता ने राज्य में BJP को हटाने का मन बना लिया है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता पूरी तरह से BJP का सूपड़ा साफ कर देगी।

40 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

BJP के विधायक व सांसद समेत करीब 40 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव के बाद से तो कांग्रेस में ताबड़तोड़ ज्वॉइनिंग शुरू हो चुकी है।

भूपेंद्र हुड्डा ने बताया कि दिल्ली निवास पर सिरसा के पूर्व सांसद आत्मा सिंह गिल की बेटी अमरजीत कौर कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं। वे बीएसपी प्रत्याशी के रूप में 2009 में चुनाव लड़ चुकी हैं और आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई हैं।

उनके अलावा बीजेपी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक सुनील वर्मा नंबरदार, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ भिवानी के मीडिया प्रभारी जयभगवान, पर्यावरण प्रकोष्ठ भिवानी बीजेपी के सह संयोजक जयराज बिडलान समेत कई नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा है।