Anil Vij : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर हरियाणा की राजनीतिक पार्टियों में दल बदल का सिलसिला जारी है। इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने BJP पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। वहीं पूर्व मंत्री अनिल विज ने बीरेंद्र के पार्टी छोड़ने पर कहा है कि उनके पल्ले अब कुछ नहीं रहा। अब वह जहां मर्जी जाएं, कोई फर्क नहीं पड़ता।

आपको बता दें कि पूर्व BJP नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रेमलता सिंह दिल्ली में कांग्रेस पार्टी में ज्वाइन कर ली है। उनके बेटे और पूर्व बीजेपी नेता बृजेंद्र सिंह हाल ही में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे।

बीरेंद्र सिंह के कांग्रेस में शामिल होने से जींद जिले की राजनीतिक पर काफी प्रभाव पड़ेगा।

पंजाब CM मान को लेकर बोले विज

वहीं बीते दिन यानी मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए अनिल विज ने पंजाब के CM भगवंत मान के कुरुक्षेत्र में रोड शो के लिए कहा कि AAP पार्टी का सारे हिंदुस्तान में ग्राफ बहुत तेजी से गिरा है, इनके खिलाफ लोग बहुत गुस्से में है। मान पंजाब से लोग लाकर अपना फोटो सेशन करके चले जाते है।