हरियाणा में आज सुबह ओस की बूंदों ने बारिश का अनुभव कराया। केजीपी और केएमपी पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी मौसम परिवर्तनशील रहेगा।
रोहतक: सुबह घना कोहरा छाया रहा। हल्की बूंदाबांदी के कारण सड़कें गीली हो गईं। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहने का अनुमान है। शनिवार को हल्की बारिश की संभावना है।
नारनौल: सुबह कोहरा छाया रहा, जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 3, 4 और 5 फरवरी को बारिश की संभावना जताई है।
झज्जर: सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। ओस की बूंदे बारिश की तरह बरस रही हैं। कोहरे के कारण दृश्यता 10 मीटर तक रही। अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 8.4 डिग्री दर्ज किया गया।
सोनीपत: सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के कारण नेशनल हाईवे, केजीपी और केएमपी पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। वाहन चालक कतार में चल रहे हैं। सुबह आठ बजे तक दृश्यता 20 मीटर रही। उसके बाद वाहन चालकों को थोड़ी राहत मिली और दृश्यता 50 मीटर तक पहुंच गई। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास बना हुआ है।
बहादुरगढ़: सुबह के समय घना कोहरा रहा। दृश्यता 20 मीटर रही। अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
महेंद्रगढ़: सुबह घने कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। दृश्यता 20 मीटर रही।
रेवाड़ी: आसमान में बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाएं चल रही हैं। ठंड भी काफी पहले की तुलना में बढ़ चुकी है। बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है।
फतेहाबाद: हल्की धुंध छाई हुई है। सुबह के समय अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
भिवानी: बारिश के बाद सुबह मौसम में धुंध छाई हुई है। हल्की बौछारों से सड़कों पर भी कीचड़ फैल गया है। सुबह अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री बना हुआ है।
पानीपत: आसमान में सुबह से हल्के बादल छाए हुए हैं। सुबह ही धूप निकल आई। लोगों ने दो दिन की बूंदाबांदी के बाद बढ़ी ठंड से कुछ राहत महसूस की है। अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा।
अंबाला: सुबह मौसम साफ होने पर धूप निकली, लेकिन 8.30 बजे फिर से बादल छा गए। शीतलहर के साथ ठंड बढ़ गई। आज भी हल्की बारिश होने की संभावना है।
कुरुक्षेत्र: मौसम में फिर बदलाव हुआ है। आज कोहरा नहीं रहा तो सुबह करीब नौ बजे हल्की धूप निकली, जिसके बाद फिर बादल छा गए तो ठंड भी बढ़ गई। अधिकतम 16 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस तापमान है। दिन में और भी ठंड बढ़ने के आसार है।