CM Saini takes oath as MLA: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल से BJP विधायक के रूप में शपथ ली। उन्होंने विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के तरलोचन सिंह को 41,540 मतों से हराया था।

देश में आए लोकसभा के चुनावी परिणाम के बाद बने हालात पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने देश में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू एनडीए में ही रहेंगे और नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश में स्थाई नेतृत्व नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिल सकता है। विपक्ष ने संविधान बदलने के मुद्दे पर जनता को गुमराह किया। बीजेपी को उसी बात का नुकसान हुआ है।