Haryana Political Crisis : हरियाणा में BJP सरकार के अल्पमत में आने के बाद नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने CM सैनी से इस्तीफा मांगा है। साथ ही उन्होंने अपने पक्ष में बहुमत का दावा किया है।

उन्होंने कहा कांग्रेस के 30, JJP के 10 व निर्दलीय 3 विधायक हैं। बलराज कुंडू और अभय चौटाला को मिलाकर कुल 45 विधायक हैं। यहां नए सिरे से विधानसभा चुनाव होने चाहिए। उन्होंने 10 मई को राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है।

विपक्ष के नेता भूपिंदर सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार अल्पत में है। उन्हें बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा, राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। फिर चुनाव होने चाहिए। अगर भाजपा के पास जरूरी ताकत है, तो उन्हें अपने विधायकों को राज्यपाल के सामने लाना चाहिए।

सत्ताधारी पार्टी की बात की जाए तो तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने के बाद नायब सिंह सैनी सरकार के पास अब 43 विधायक ही हैं। प्रदेश के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर और रणजीत चौटाला के इस्तीफे के बाद राज्य विधानसभा में कुल विधायकों की संख्या 88 है। इस आंकड़े के तहत राज्य में बहुमत में को लेकर 45 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता है।