Haryana News : हरियाणा के पानीपत जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के समालखा कस्बे से एक महिला ने ससुर पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि उसके साथ शादी के बाद दहेज के प्रताड़ना शुरू की गई। इसके साथ ही देवर ने भी कई बार उसका गलत फायदा उठाने की कोशिश की है।

पीड़ित महिला ने बताया कि जब वह विरोध करती है तो पति मारपीट करता है। सास अक्सर दहेज के लिए प्रताड़ित करती है। 10 साल तक आरोपियों की प्रताड़नाएं झेलने के बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।

पुलिस ने शिकायत के आधार आरोपी सास-ससुर, देवर और पति के खिलाफ बलात्कार समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह मूल रूप से सोनीपत की रहने वाली है।

नवंबर 2013 में उसकी शादी समालखा निवासी के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही उसके सास-ससुर ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उससे रोजाना मारपीट होने लगी।

कभी उसे खाना नहीं देना, कभी उसके साथ गाली-गलौज की जाती थी। अगर वह इन सब बातों का विरोध करती तो ससुराल वाले एकमत होकर उसके साथ मारपीट करते थे।

अनेकों बार घर से निकालने की धमकी दी गई। कहा गया कि अगर यहां रहना है तो दहेज भी लाना होगा और उन सब की ये प्रताड़ना भी झेलनी होगी।

ससुर करता रहता था छेड़छाड़

महिला का आरोप है कि उसका ससुर उसके साथ अक्सर छेड़छाड़ करता है। यहां तक उसके साथ बलात्कार का भी प्रयास कर चुका है। वह बार-बार उससे संबंध बनाने के लिए अनेक तरीके अपनाता है।

वहीं, देवर पर भी आरोप है कि वह भी उसका नाजायज फायदा उठाना चाहता है। अगर महिला अपना बचाव करने के लिए विरोध करती है तो पति उसके साथ मारपीट करता है।