Haryana Crime : हरियाणा के यमुनानगर जिले में एक महिला में अपनी साथी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घात उतार दिया। बता दें कि पिछले सप्ताह मिले एक शव के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी एवं उसकी सहयोगी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। शव यमुनानगर के जगाधरी में एक शव मिला था।

पुलिस अधिकारी नरेंद्र सिंह द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक मिले शव के शरीर पर चोटों के निशान थे। मृतक की बाजू पर कोमल व अजय लिखा हुआ था। मृतक की हत्या के बाद उसके शव को जलाने का प्रयास किया गया था। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और CCTV फुटेज देखी, जिसके बाद पता चला कि एक ई-रिक्शा उसे इलाके में आया था।

Haryana Crime

पहले से ही विवाहित था अजय

इसके बाद पुलिस ने मृतक अजय की पत्नी कोमल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद यह पता चला कि कोमल का पति अजय के साथ झगड़ा रहता था। उसे पता चला था कि उसका पति अजय पहले से ही विवाहित है। वह पति को पहली पत्नी को छोड़ने के लिए दबाव डालती थी।

इसी को लेकर हत्या वाले दिन गाली गलौज मारपीट हुई ।जिसके बाद अजय की पत्नी कोमल ने अपनी महिला साथी सोनम एवं उसके एक और मित्र को बुला लिया। जिन्होंने अजय के सिर व छाती पर वार किया। उसकी हत्या कर उसे चौधरी देवीलाल कॉलेज के पास फेंक कर जलाने का प्रयास किया गया।

जानकारी के मुताबिक मृतक की पत्नी एवं उसकी महिला सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे युवक की तलाश की जा रही है। ई रिक्शा भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।