Haryana Train News: रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। भिवानी-रोहतक रेलखंड के मध्य लाहली स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। जिसकी वजह से गाडी संख्या 04969 ‘दिल्ली-भिवानी’ 5 से 8 मार्च तक दिल्ली से चलेगी। ये गाड़ी रोहतक तक संचालित होगी।

रोहतक-भिवानी के मध्य ये ट्रेन रद्द रहेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 14731 ‘दिल्ली-बठिण्डा’ 5 से 8 मार्च तक दिल्ली से चलेगी। ये गाड़ी परिवर्तित मार्ग वाया रोहतक- डोभभाली-हांसी होकर चलेगी।

रद्द ट्रेनों की सूची

  • ट्रेन नंबर 04962, भिवानी- रोहतक ट्रेन 5 से 8 मार्च तक रद्द रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 04974, भिवानी- रोहतक ट्रेन 5 से 8 मार्च तक रद्द रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 04975, रोहतक- भिवानी ट्रेन 5 से 8 मार्च तक रद्द रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 04977, रोहतक- भिवानी ट्रेन 6 से 8 मार्च तक रद्द रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 04978, भिवानी- रोहतक ट्रेन 7 मार्च को रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द ट्रेन

ट्रेन नंबर 04969, दिल्ली-भिवानी ट्रेन 5 से 8 मार्च तक दिल्ली से प्रस्थान करेगी. वह रोहतक तक संचालित होगी। अर्थात यह रेल सेवा रोहतक-भिवानी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

रूट डायवर्ट से चलने वाली ट्रेनों की सूची

ट्रेन नंबर 14731, दिल्ली-बठिंडा ट्रेन 5 से 8 मार्च तक दिल्ली से प्रस्थान करेगी। वह डायवर्ट रूट वाया रोहतक-डोभ भाली-हांसी होकर संचालित होगी।

ट्रेन नंबर 14732, बठिंडा-दिल्ली ट्रेन 7 मार्च को बठिंडा से प्रस्थान करेगी। वह डायवर्ट रूट वाया हांसी-डोभ भाली-रोहतक होकर संचालित होगी।