Haryana News : हरियाणा के जींद से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां की एक कॉलोनी से किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के दोषी को एडी. चंद्रहास की अदालत ने 20 साल कैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा दोषी पर 30 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया। जुर्माना राशि नहीं भरने पर दोषी को दो साल की अधिक सजा काटनी होगी।

पुलिस को दी शिकायत में 17 मार्च 2023 को शहर की एक कॉलोनी के व्यक्ति ने बताया था कि उनकी 17 साला की बेटी को कॉलोनी से ही प्रदीप उर्फ काला अपहरण करके ले गया। इसके बाद पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया था। इस मामले में लड़की के बयान दर्ज होने पर इसमें दुष्कर्म व पॉक्सो की धारा जोड़ी गई थी।

पुलिस ने उसी समय आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया था। उसी समय से यह मामला अदालत में विचाराधीन था। मंगलवार को एडीजे डॉ. चंद्रहास की अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 साल कैद व 30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।