Site icon Yuva Haryana News

UPSC Mains Result 2023 : UPSC मेंस में छाए हरियाणा के नौजवान, इन कैंडिडेट्स का हुआ सिलेक्शन, यहां देखे लिस्ट

UPSC Mains Result 2023

UPSC Mains Result 2023 : संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम रिजल्ट आज जारी कर दिया है। इसमें कुल 1016 कैंडिडेट का सिलेक्शन हुआ है। वहीं UPSC मेंस के जारी हुए रिजल्ट में हरियाणा के तोशाम के भावेश ख्यालिया ने 46 वीं रैंक पाकर IAS बनने का अपना सपना पूरा कर लिया है।

वहीं खरहर गांव के बेटे शिवांश राठी ने भी 63 वीं रैंक हासिल कर आईएएस बन गए हैं। फिलहाल वह दिल्ली में एसडीएम के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपको बता दें कि शिवांश का परिवार बहादुरगढ़ के सेक्टर 6 में रहता है। इससे पहले UPSC की रिजर्व लिस्ट में स्थान हासिल कर वह एसडीएम बने थे।

वहीं सिरसा की कोमल गर्ग का 221 वां रैंक रहा है। चरखी दादरी के तरूण पाहवा का भी UPSC में सिलेक्शन हुआ है और उनकी 231 वीं रेंक आई है।

सिविल सेवा के लिए कुल 664 पुरुष और 352 महिलाओं का चयन किया गया है। यूपीएससी के मुताबिक अलग-अलग चरणों में आयोजित किए गए इंटरव्यू में कुल 2,800 से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे।

इस पूरी प्रक्रिया के उपरांत सिविल सर्विस (आईएएस, आईएफएस, आईपीएस व अन्य केंद्रीय पद) पर चयनित हुए उम्मीदवारों के नाम व रोल नंबर उनकी रैंक के हिसाब से जारी किए गए हैं।

महम की बेटी डॉ. प्रगति वर्मा ने सिविल सर्विस परीक्षा में 355 वां रैंक हासिल किया है। प्रगति रिटायर्ड IAS आरसी वर्मा की पुत्र वधु हैं।

पानीपत के सिंक गांव जसवंत मलिक का भी यूपीएससी परीक्षा में चयन हुआ है। उन्होंने देशभर में 115 वीं रैंक प्राप्त की है। जसवंत मलिक का 2023 में हरियाणा में HCS के पद पर भी चयन हुआ था।

भिवानी के गांव झांवरी निवासी भावेश ख्यालिया अपने ताऊ के बाद एक ही परिवार से दूसरे प्रयास में यूपीएससी में 46वीं रैंक हासिल कर गांव व परिवार का नाम रोशन किया है। उन्होंने यह उपलब्धि दूसरे प्रयास में प्राप्त की है  उन्होंने एचसीएस में 12वीं रैंक हासिल कर परिवार, गांव व क्षेत्र का गौरव बढ़ाया था।

हरियाणा के जिला महेंद्रगढ़ के अटेली हल्का के गांव सैदपुर गांव के दीपक यादव ने यूपीएससी क्लियर कर लिया है, उनकी 518 वीं रैंक आई है। दीपक के पिता आर्मी से रिटायर हैं, अभी वह इनकम टैक्स में इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत हैं। दीपक के दादा भी आर्मी में कैप्टन कान्हा राम यादव के पद से रिटायर हुए हैं।

Exit mobile version