Site icon Yuva Haryana News

Haryana : हरियाणा में प्रेम-प्रसंग के चलते युवक की हत्या, रात को प्रेमिका से मिलने आया था घर; फिर जो हुआ…

Haryana

xr:d:DAF_pyVkSmM:648,j:4518661058440400728,t:24041310

Haryana :  हरियाणा के पानीपत में प्रेम-प्रसंग के चलते उत्तर प्रदेश के एक 28 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक मृतक शुक्रवार रात को रामनगर की रहने वाली एक महिला से मिलने उसके घर आया था। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस दौरान मौके पर परिजनों ने दोनों को एक साथ देख लिया तो युवक की पिटाई कर दी।

बताया जा रहा है कि इसके बाद रसोई के चाकू से उस पर वार कर दिए गए। इसके बाद आरोपी ही घायल अवस्था में मृतक को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन आरोपी ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। शनिवार दोपहर तक मृतक का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। वहीं, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक मृतक मुरीद अहमद (28) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह कस्बे का रहने वाला था। मृतक चार भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। परिजनों का आरोप है कि मृतक पानीपत के रामनगर में रहने वाली एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग में था।

शुक्रवार रात को महिला ने उसे मिलने के लिए बुलाया। जहां महिला के परिजनों ने मुरीद की पिटाई कर उसे चाकू मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। अब आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच जुटाने में लगी हुई है।

Exit mobile version