Site icon Yuva Haryana News

महिला की पिलर गिरने से मौत: निर्माणाधीन मकान से गिरा पिलर, पशुओं के लिए चारा काट रही थी महिला

हरियाणा के नारनौल के पास फैजाबाद गांव में एक निर्माणाधीन मकान का पिलर गिरने से एक महिला की मौत हो गई। तीसरी मंजिल से गिरा पिलर महिला के ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

राजीव यादव गांव फैजाबाद में अपना नया मकान बनवा रहे हैं। तीसरी मंजिल का काम चल रहा था। राजीव की 34 वर्षीय पत्नी पूजा यादव नीचे पशुओं के लिए चारा काट रही थी। अचानक तीसरी मंजिल का पिलर टूट कर नीचे गिर गया। पूजा पिलर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

परिजन पूजा को निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने पूजा को मृत घोषित कर दिया। पूजा के पीछे दो छोटे बच्चे हैं।

पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Exit mobile version