Site icon Yuva Haryana News

हांसी में महिला ने फांसी लगाकर दी जान: CEET में फेल होने से मानसिक परेशान थी

हिसार के हांसी के नजदीक दयाल सिंह कॉलोनी में 28 वर्षीय महिला रेनू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

सरपंच श्याम सिंह खांडा ने बताया कि रेनू 5 दिन पहले ही सातरोड से अपने मायके आई थी। वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थीं।

रेनू एमए पास थीं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही थीं। हाल ही में CEET का रिज़ल्ट आया था, जिसमें वह 2-3 नंबरों से रह गई थीं। जिसके चलते वह परेशान रहने लगीं।

रेनू की शादी दिसंबर 2022 में राकेश के साथ हुई थी। परीक्षा में पास न होने पर वह 5 दिन पहले अपने मायके आ गई थीं।

कल शाम जब वह घर पर अकेली थीं तो चुनरी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जब परिजन घर वापस लौटे तो उन्हें रेनू का शव छत से लटका हुआ मिला।

पुलिस ने रेनू के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

यह घटना मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालती है। यदि आप मानसिक रूप से परेशान हैं, तो कृपया किसी से बात करें। आप हेल्पलाइन नंबर 1860-2662345 पर कॉल करके भी मदद प्राप्त कर सकते हैं।

Exit mobile version