Vijender Singh : हरियाणा के भिवानी जिले से अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर विजेंदर सिंह ने आज कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ BJP में शामिल हो गए है। बता दें कि विजेंदर साल 2019 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। लेकिन अब पांच साल के बाद उन्होंने BJP का दामन थाम लिया।
बता दें कि विजेंदर सिंह ने 2019 लोकसभा चुनाव कांग्रेस टिकट पर साउथ दिल्ली से लड़ा था, लेकिन वे चुनाव हार गए थे। उस समय BJP के रमेश बिधूड़ी को 687014 वोट मिले और आप के राघव चड्ढा 319971 वोट लेकर दूसरे तो विजेंदर कांग्रेस से 164613 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे थे।
वहीं विजेंदर के BJP में शामिल होने पर उनके बड़े भाई मनोज बैनीवाल ने के बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि विजेंदर सिंह ने मुक्केबाजी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा नाम कमाया है। इसके बाद ही वे कांग्रेस के टिकट पर साउथ दिल्ली में पार्टी में शामिल होते ही सीधे चुनावी मैदान में भी उतर गए थे। अब कांग्रेस पार्टी में पिछले 5 साल से थे।
मनोज बैनीवाल ने बताया कि विजेंदर ने कांग्रेस से हरियाणा में हिसार लोकसभा क्षेत्र से टिकट मांगा था, मगर नहीं दिया। इसके बाद ही उन्होंने BJP में शामिल होने का फैसला लिया है।
मनोज बैनीवाल से पूछा कि अब उन्हें कहां से टिकट मिलेगा तो उनका कहना था कि अभी इस बारे में कुछ तय नहीं है।