Haryana Weather : हरियाणा में एक मार्च से मौसम में बदलाव हो सकता हैं। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन तक बारिश की संभावना हैं। बारिश के साथ ओलावृष्टि से किसान डरे हुए हैं। मौसम में बदलाव के कारण रात के ठंडी हवाएं चल रही हैं। जिस वजह रात के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है।
आज मौसम शुष्क रहने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार बीच में हवाएं न चलने के कारण न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर चला गया था। अभी हल्की गिरावट होने के कारण करनाल का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री और हिसार का 8.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। विभाग के अनुसार हरियाणा में मौसम आमतौर पर 29 फरवरी तक शुष्क रहने की संभावना है। (Haryana Weather)
एक मार्च से मौसम में बदलाव की संभावना
इससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और रात के तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से एक मार्च से मौसम में बदलाव आने की संभावना है।
एक मार्च रात से तीन मार्च के दौरान राज्य में बीच-बीच में आंशिक बादल रहने तथा हवाएं चलने व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना है। इसके बाद चार मार्च से मौसम शुष्क हो सकता है। (Haryana Weather)