राज्यसभा की 15 सीटों के लिए मतदान जारी है। इनमें उत्तर प्रदेश की 10, कर्नाटक की चार व हिमाचल की एक सीट के लिए मतदान हो रहा है। इससे पहले राज्यसभा की 41 सीटों के लिए सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश कोटे की 10 सीटों के लिए कुल 11 प्रत्याशी मैदान में है, जिनमें से आठ भाजपा और तीन सपा के हैं। चुनाव परिणाम देर रात तक आने की संभावना है।

सुबह नौ से शाम चार बजे तक वोटिंग होगी।

उत्तर प्रदेश में CM योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा में बने पोलिंग बूथ पर अपने-अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। चुनाव आयोग ने 15 राज्यों की 56 राज्सभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की थी।

इनमें से 12 राज्यों में भाजपा के 20 उम्मीदवार समेत कुल 41 सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं।