Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। इसके लिए वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। वोटर टर्नआउट ऐप के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक सबसे ज्यादा 15.09% मतदान बंगाल में हुई।

वहीं सबसे कम मतदान अरुणाचल में हुई, यहां 4.95% मतदान हुआ। इसके साथ ही मणिपुर की दो लोकसभा सीटों (मणिपुर इनर और मणिपुर आउटर) पर भी इस फेज में वोटिंग है। हिंसा को देखते हुए आउटर सीट के कुछ हिस्सों में 26 अप्रैल को भी वोटिंग होगी।

1,625 कैंडिडेट्स चुनावी मैदान में

बता दें कि पहले चरण में 1,625 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 1,491 पुरुष, 134 महिला कैंडिडेट हैं। 8 केंद्रीय मंत्री, एक पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल भी इस बार चुनाव मैदान में हैं।

इस तारीख को दूसरे चरण की वोटिंग

इस चरण के बाद 26 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। कुल 7 फेज में 543 सीटों पर 1 जून को मतदान खत्म होगा। सभी सीटों के रिजल्ट 4 जून को आएंगे।

PM मोदी ने मतदान से पहले वोट डालने की अपील की। उन्होंने हिन्दी, तमिल, मराठी समेत 5 भाषाओं में ट्वीट किया।

आपको बता दें कि साल 2019 में इन 102 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने 40, DMK ने 24, कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थीं। अन्य को 23 सीटें मिली थीं। इस फेज में अधिकतर सीटों पर मुकाबला इन्हीं 3 दलों के बीच है।