Yuva Haryana News

500 साल बाद आई शुभ घड़ी ! रामनगरी में कल विराजमान होंगे रामलला, 55 देशों से VIP लोग पहुंचेंगे अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir : राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में अब बस एक दिन बचा हुआ है। राम लला की 51 इंच ऊंची मूर्ति गर्भगृह में विराजमान है, अयोध्या समेत समूचा देश प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में आज रामलला के सिंहासन को सरयू नदी के जल से धोया जाएगा।

Ayodhya Ram Mandir

इसके साथ ही आज 55 देशों से 100 VIP लोग अयोध्या पहुंचेंगे, और आज अयोध्या में बाबा रामदेव बाकी संत साधुओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। देर शाम को राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से कुछ तस्वीरें जारी की गई जिनमें मंदिर फूलो से सजकर रोशनी में जगमग नजर आ रहा है। प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर पूरे शहर में कमांडो की तैनाती की गई है।

प्राण प्रतिष्ठा का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे देश भर के पौराणिक महत्व वाले मंदिरों में भी उत्सव की तैयारियां हो रही हैं। 22 जनवरी को इस उत्सव से पहले विभिन्न पौराणिक मंदिरों की ओर से भगवान राम का गुणगान करते हुए भक्तों से इस दिन दीपोत्सव, भजन-कीर्तन एवं श्रीराम साधना की अपील की गई है।

उल्लेखनीय है कि सीएम योगी और पीएम मोदी भी इस आयोजन से पहले लोगों से अपने करीब के मंदिरों में साफ सफाई और राम संकीर्तन की अपील कर चुके हैं। साथ ही सभी से आग्रह किया गया है कि लोग अपने घरों में दीपोत्सव के माध्यम से राम ज्योति अवश्य प्रज्ज्वलित करें।

500 साल बाद आई शुभ घड़ी

इसी बीच सालासर बालाजी धाम मंदिर के एक्स हैंडल से पूरे देश को इस नई दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं। हैंडल से किए गए पोस्ट में कहा गया है कि 500 वर्षों से जिस घड़ी का हम सब को इंतजार था वो आ गई है। अपने प्रभु के दर्शन हो गए हैं। प्रभु अपने सिंहासन पर विराजमान हो गए हैं।

आज हर एक रामभगत ‘जय श्री राम’लिखकर प्रभु को समर्पित करे। इसी तरह, श्री महाकालेश्वर उज्जैन के एक्स हैंडल से श्रीरामलला की छवि को पोस्ट करते हुए उनके दर्शनों का वर्णन किया गया है। वहीं, केदारनाथ टेंपल श्राइन बोर्ड की ओर से प्राण प्रतिष्ठा किए जाने वाले श्रीरामलला के विग्रह की तस्वीर साझा की है।

Exit mobile version