Site icon Yuva Haryana News

Haryana : महिला कैदी को नशीला पदार्थ पिलाकर 2 कैदियों ने किया रेप, पुलिस वैन में दिया वारदात को अंजाम; यहां जाने पूरा मामला

Haryana

Haryana :  हरियाणा के जींद से एक दुष्कर्म का शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां जेल में 15 साल की सजा काट रही एक महिला कैदी के साथ PGI रोहतक में खड़ी जेल वैन में 2 कैदियों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

महिला कैदी को नशा खिलाकर इस वारदात को अंजाम दिया। जहां पुलिसकर्मी प्रिजनर वैन को खड़ा कर कागजात तैयार करा रहे थे। इसी दौरान 2 कैदियों ने उसके साथ यह वारदात की।

पीड़ित महिला कैदी ने जेल में वापस आने पर जेल प्रशासन को पूरी घटना के बारे में बताया। जेल प्रशासन ने सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत की। सिविल लाइन थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच के लिए रोहतक पुलिस को भेज दिया है।

पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका PGI रोहतक में मनोरोग विशेषज्ञ के पास इलाज चल रहा है। 20 फरवरी को जेल वैन में उसे पीजीआई रोहतक लेकर गए थे। उसी वैन में कैद मनीष व गांव धनौरी निवासी सतीश भी थे। इस दौरान पुलिस कर्मी वैन को PGI में खड़ा कर कागजात तैयार करवाने के लिए अंदर चले गए।

इसी दौरान कैदी मनीष व सतीश ने कोल्ड ड्रिंक में उसे नशीला पदार्थ मिलकर पीला दिया। जिसको पीते ही वह बेसुध हो गई। जिसके बाद दोनों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद जेल में पहुंचकर पीड़िता ने प्रशासन को अपनी आप बीती बताई।

इस दोष में सजा काट रही थी महिला

जानकारी के अनुसार जेल प्रशासन ने महिला कैदी की लिखित शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी, लेकिन वारदात एरिया पीजीआई रोहतक होने के चलते जीरो FIR दर्ज कर जांच के लिए रोहतक पुलिस के पास भेज दिया।

महिला को वर्ष 2017 में चार किलो 490 ग्राम चरस के मामले में साथ पकड़ा था। अप्रैल 2021 में जींद अदालत ने 15 साल की सजा सुनाई थी। उसके बाद से जेल में बंद है। महिला मनोरोग की गोलियों को एक साथ खाकर आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है।

Exit mobile version