Delhi Metro Viral Video : दिल्ली मेट्रो में आए दिन एक से एक वीडियो वायरल होती रहती है। जिनको देखने के बाद हर कोई शर्मशार होने पर मजबूर हो जाता है। ऐसा ही दो लड़कियों का एक वीडियो मेट्रो में अब खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो लड़कियां मेट्रो में नीचे बैठकर एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए होली का जश्न मना रही हैं। हालांकि, इस वीडियो में दोनों रोमांस का तड़का भी खूब लगा रही है। लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर यूजर्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है।

वायरल वीडियो में दो लड़कियां सफेद कलर की ड्रेस में मेट्रो की फर्श पर बैठकर एक दूसरे को गुलाल लगा रही हैं। पहले तो ये दोनों एक दूसरे के गाल पर गुलाल लगाती हैं और फिर गुलाल लगाते हुए एक दूसरे के ऊपर लेटते हुए पोज दे रही हैं।

मेट्रो में यात्री हुए शर्मशार

इन दोनों लड़कियों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है। ये दोनों लड़कियां बिना किसी डर के मेट्रो के अंदर अजीबोगरीब तरीके से होली खेल रही हैं लेकिन इनको देखकर मेट्रो में सफर कर रहे यात्रियों को शर्म आ गई।

इस वीडियो में साफ- साफ देखा जा सकता है कि इन दोनों लड़कियों की हरकत को देखकर लोगों ने मुंह ही घुमा लिया। वहीं कुछ यूजर्स इनकी हरकतों पर हंसी भी रहे थे।

इन दोनों लड़कियां का वीडियो जब सोशल मीडिया पर आया तो हर कोई दंग रह गया। दरअसल मेट्रो के अंदर रील बनाने पर पाबंदी लगी हुई है। ऐसे में इन दोनों लड़कियों ने वीडियो शूट कैसे कर लिया। वहीं कुछ यूजर्स इन दोनों लड़कियों की इस तरह से होली खेलने पर इन्हें ट्रोल कर रहे हैं।