Site icon Yuva Haryana News

हरियाणा के टॉप 5 यूट्यूबर और इनफ्ल्यूएंसर

हरियाणा के टॉप 5 यूट्यूबर और इनफ्ल्यूएंसर:
1. एलविश यादव :
पहले से ही सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले एलविश यादव इस साल सबसे ज्यादा सर्चिंग में रहे।  बिग बॉस ओटीटी जीतने के बाद उनकी हर जगह चर्चा हुई। हरियाणा सरकार से जुड़े नेताओं ने भी उसके साथ मंच सांझा किया। हालांकि, बाद में अन्य विवादों के चलते भी वो चर्चा में रहे। यू-ट्यूब पर एलविश के 14.8 मिलियन सब्सक्राइबर हैं तो इंसटाग्राम पर उनके 15.6 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

 

2. ध्रुव राठी :
यु-ट्यूब पर सबसे चर्चित चेहरों में से एक ध्रुव राठी इस साल भी काफी चर्चा में रहे और लोगों ने इन्हें खूब सर्च किया। साल के अंत में आई डंकी मूवी पर उन्होंने हरियाणा से विदेश जाने वाले युवाओं पर जो वीडियो बनाई उसके बाद हरियाणा में काफी चर्चा में रहे। यु-ट्यूब पर इनके 14.3 मिलियन सब्सक्राईबर हैं। ध्रुव राठी और एलविश यादव में खूब विवाद भी रहते हैं।

 

3. कार्तिक :
झज्जर के कार्तिक का नाम इस लिस्ट में काफी चौंकाने वाला है। 14 साल की उम्र में कार्तिक ने काफी नाम कमाया है। यु-ट्यूब आदि पर भले ही वो ज्यादा सक्रिय नहीं रहते लेकिन उन्होंने छोटी उम्र में बड़े काम किए हैं। लगातार नई एप डेवलेप करते हैं। इस साल उन्होंने बोलने वाला अखबार बनाया। जब चर्चा में आए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने उनसे बात की लैपटॉप भिजवाया। कार्तिक इसी से अब नए प्रयोग करता है। हाल ही में कार्तिक ने भारतीय चैट जीपीटी भी बनाया है।

4. अंकित बैंयापुरिया :
इस साल से पहले अंकित को ज्यादा लोग नहीं जानते थे। इस साल उन्होंने एक फिटनेस चैंलेज लिया। उनके वीडियो देखकर अचानक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इनसे मिलने पहुंचे। इसके बाद अंकित रातों रात चर्चा में आ गाए और इनके बारे में लोगों ने काफी ज्यादा सर्च किया। अब अंकित के इंसटाग्राम पर 7.6 मिलियन फॉलोवर्स हैं और यु-ट्यूब पर 3.49 मिलियन सब्सक्राईबर हैं।

 
 
 
 

 5. मनारा चोपड़ा :
हाल ही में चल रहे बिग बॉस में शामिल मनारा चौपड़ा भी इस साल काफी चर्चा में रही। मनारा अम्बाला से संबंध रखती हैं और परिणिति और प्रियंका चौपडा की कजन सिस्टर हैं। बिग बॉस में भी इनको सीधा स्पष्ट बोलने के लिए जाना जाता है। इस साल उनके बारे में सबसे ज्यादा लोगों उनके परिणिति और प्रियंका चोपड़ा से रिलेशन के बारे में सबसे ज्यादा सर्च किया। इंसटाग्राम पर भी इनके 2.5 मिलियन फॉलोवर्स हैं।
Exit mobile version