1. सपना चौधरी :
यह नाम हरियाणा में किसी पहचान का मौहताज नहीं है। सपना चौधरी को हर कोई जानता है। साल 2023 की बात करें तो इन्होंनें सबसे ज्यादा हरियाणवी हिट गाने दिए। जिनमें जले-2 और मटक चालुंगी सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। इतना ही नहीं जब स्टेज शो की बात आती है तो उसमें भी इन्होंनें बाजी मारी। सबसे ज्यादा स्टेज शो करके साल भार छाई रहीं। सपना चौधरी उस समय ज्यादा चर्चा में आई जब वो कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंची।
2. अजय हुड्डा :
हरियाणवी गानों में लेखक और एक्टिंग करने वाले अजय हुड्डा अपने गानों के साथ ही स्टेज शो करने में काफी नाम कमाया है। किसान आंदोलन के बाद से ज्यादा चर्चा में आए और स्टेज शो काफी ज्यादा करने लगे। इस साल इनका गाना कल्लो सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। इतना ही नहीं स्टेज शो इन्होंनें हरियाणा ही नहीं बल्कि राजस्थान और यूपी समेत कई राज्यों में किए और चर्चा में रहे।
3. प्रांजल दहिया :
52 गज का दामन गाने से चर्चा में आई प्रांजल दहिया भी लगातार अपना नाम बनाती आ रही हैं। हालांकि, इस साल इनके एक विवादित ब्यान के बाद कुछ लेखक और सिंगर ने इनके साथ काम नहीं किया। लेकिन फिर भी इन्होंनें कई हिट गाने दिए और स्टेज शो करने में भी काफी आगे रही। इस साल इनका कोका गाना काफी ज्यादा चला। इस साल में इनके स्टेज शो की भी काफी डिमांड बढ़ी है।
4. मिस प्रिंसी :
हरियाणवी गानों में भले ही उतना बड़ा नाम न हों लेकिन इस साल स्टेज शो करने में काफी आगे रही। अजय हुड्डा के साथ इनकी जोड़ी की इस साल सबसे ज्यादा डिमांड रही। इन दोनों के डांस की काफी डिमांड रहती है। हालांकि, साल के अंत में आया इनका पड़ोसन गाना भी चर्चा में रहा।
5. अन्नू कादियान :
पहले रागिनी गाने और फिर हरियाणवी गानों में सिंगर के तौर पर फेमस हुई अन्नू कादियान का अब बदला हुआ रूप नजर आ रहा है। इस साल वो गानों से ज्यादा स्टेज शो में ज्यादा देखने को मिली। विदेश में रह रहे हरियाणा वालों ने भी इनके शो करवाए। ऐसा नहीं कि अब हरियाणवी गाने नहीं गा रही लेकिन आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने के बाद से स्टेज शो में ज्यादा दिख रही हैं।