Site icon Yuva Haryana News

Haryana News: पूर्व CM मनोहर लाल को अब सौंपी जा सकती है ये बड़ी जिम्मेदारी ! इस्तीफे के बाद सामने आई बड़ी खबर

Haryana News

Haryana News: लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा की राजनीती में बड़ा उलटफेर देकने को मिला हैं। हाल ही में बीते दिन मनोहर लाल को CM पद से हटाकर नायब सिंह सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया गया है। वहीं आज विधानसभा में विश्वास मत भी ध्वनिमत से पारित हो गया है।

वहीं इसके बाद अब हरियाणा विधानसभा में आज पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल से विधायक मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आज अपने इस्तीफे का विधानसभा में ऐलान किया है।

अब मनोहर लाल को सौंपी जा सकती है बड़ी जिम्मेवारी

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को अब पंजाब का नया गवर्नर बनाया जा सकता है। बता दें कि मनोहर लाल एमएलए रहते हुए गवर्नर नहीं बन सकते थे। पंजाब के गवर्नर बनकर चंडीगढ़ से पंजाब के साथ ही हरियाणा पर भी नजर रखेंगे।

विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा

आपको बता दें कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बता दें करनाल विधानसभा क्षेत्र से मनोहर लाल विधायक थे।

Exit mobile version