Site icon Yuva Haryana News

अयोध्या के लिए यहां से मिलेगी सीधी फ्लाइट ! जानिए कितना लगेगा किराया

Ayodhya Ram Mandir

Ayodhya Ram Mandir: रामनगरी में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने वाले छत्तीसगढ़ के रामभक्तों के लिए एक खुशी की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक 15 जनवरी से रायपुर से अयोध्या के लिए फ्लाइट शुरू कर दी गई है। इंडिगो की यह फ्लाइट रायपुर से मुंबई होते हुए अयोध्या पहुंचेगी।

मिली जानकारी के मुताबिक प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए राज्य के 1000 से ज्यादा यात्रियों ने बुकिंग भी कराई है। बताया जा रहा है कि इस फ्लाइट से अयोध्या जाने वाले यात्रियों की अधिकतर बुकिंग 19 और 20 जनवरी को है।

यहां जानें कितना होगा किराया

मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई होते हुए अयोध्या का किराया 19 जनवरी को तकरीबन 20 हजार रुपये बताया जा रहा है। वहीं दिल्ली से अयोध्या जाने पर तकरीबन 15 हजार रुपये लगेंगे। मालूम हो कि फिलहाल अयोध्या रूट की अधिकतर फ्लाइट फुल चल रही है। अयोध्या में 20 से नो एंट्री रहेग।

फ्लाइट की टाइमिंग

आपको बता दें कि फ्लाइट मुंबई होते हुए अयोध्या जाएगी। फ्लाइट सुबह 9.20 बजे रायपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। फिर करीब 11.20 बजे मुंबई पहुंचेगी और दोपहर 12.30 बजे मुंबई से अयोधया के लिए टेक ऑफ करेगी।

Exit mobile version