Yuva Haryana News

Farmers Protest : शंभू बॉर्डर पर छोड़े गए आंसू गैस के गोले, भागते नजर आए किसान

Farmers Protest : पंजाब-हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों ने राष्ट्रव्यापी विरोध-प्रदर्शन की पूरी तैयारी कर ली है। किसान संगठन दिल्ली की सीमाओं पर दिखना शुरू हो गए हैं। वे अपनी मांगों के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं।

पंजाब-हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान संगठन दिल्ली की सीमाओं पर तैनात हो चुके हैं। साल 2021 के प्रदर्शन की तरह ही इस बार भी किसान अपनी मांगों के लिए विरोध पर उतरे हैं। वे न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी को लेकर कानून बनाने समेत अपनी और कई मांगों को स्वीकार कराने के लिए विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए राज्यों की सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Farmers Protest

छोड़े आंसू गैस के गोले

हजारों की संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंच चुके हैं। उन्हें बार्डर से दूर करने के लिए ड्रोन के जरिए आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। पुलिस ड्रोन के जरिए किसानों की निगरानी करते हुए उन्हें पीछे करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे।

किसान ने जवान के ऊपर पथराव किया ये खबर भी सामने आई है। जिसके बाद पुलिस ने कई बार आंसू गैस के गोले छोड़े। आंसूगैस के गोलों के कारण किसान एक बार पीछे हटे, लेकिन धुंआ कम होते से किसान तुंरत सामने आ गए। मौके पर अभी हजारों किसान, फतेहगढ़ साहिब से पांच हजार से अधिक ट्रैक्टर अभी रास्ते में हैं।

अम्बाला-पंजाब पर मौजूद शंभू बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं। पूरा इलाका सफेद चादर में लिपट चुका है।

Exit mobile version